चाकू की नोक पर होटल कर्मचारी से लूट…

रायपुर20 जनवरी (वेदांत समाचार)। राजधानी में अपराधियों एक हौसले बुलंद हो रहे हैं। लूट-पाट की घटनाओं में इजाफ हो रहा है। ताजा मामला गंज थाना क्षेत्र के चूना भट्टी के पास का है, जहां अपराधियों ने एक होटल कर्मचारी को चाक़ू की नोक पर लूट लिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड स्थित होटल सुनील के कर्मचारी चंदा से चूना भट्टी में 19 जनवरी की रात्रि 10 बजे तीन लोगों ने चाक़ू दिखाकर उसकी जेब से 300 रूपए और उसकी साईकल छीन लिए। कर्मचारी के साथ आरोपियों ने मारपीट भी की, जिसकी शिकायत पीड़ित कर्मचारी ने 20 जनवरी की सुबह गंज थाने में की।