दिग्विजय सिंह का RSS पर बड़ा हमला, बोले- संघ आतकंवाद और बम बनाने की देता है ट्रैनिंग

दिग्विजय सिंह का RSS पर बड़ा हमला, बोले- संघ आतकंवाद और बम बनाने की देता है ट्रैनिंग

इंदौर। पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर संघ पर बड़ा बयान दे डाला है। दिग्विजय सिंह ने कहा ​है कि संघ आतकंवाद की ट्रेनिंग देता है, संघ बम बनाने की ट्रैनिंग देता है। पूर्व सीएम ने संघ को नफरत की विचारधाराओं वाला संगठन बताया है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने संघ को दीमक की तरह बताया है, दिग्विजय सिंह ने संघ के नेताओं को चुनौती भी दी है कि वे मेरे साथ आकर सार्वजनिक मंच पर बहस करें। कांग्रेस नेता ने कहा कि हिन्दू धर्म को कोई भी खतरा नहीं है। मुसलमान देश में कभी बहुसंख्यक नहीं बन पाएंगे।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि संघ आतकंवाद की ट्रेनिंग देता है, संघ बम बनाने की ट्रैनिंग देता है, इसका मेरे पास प्रमाण है, साथ ही उन्होंने कहा कि संघ में महिलाओं की कोई इज्जत नहीं है।