आज शहर में यह होने जा रहा है खास, खबर पढ़कर बनाइए दिनभर की योजना

कोरबा 9 जनवरी (वेदांत समाचार)। रविवार को झूलेलाल मंदिर चकरभाठा में चालिहा महोत्सव पर भजन कीर्तन होगा। इसी तरह गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सिंहसभा सेंट्रल गुरुद्वारा गोंड़पारा में कीर्तन का आयोजन किया गया है। इसके अलावा भी कई कार्यक्रम होने वाले हैं। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण सार्वजनिक कार्यक्रम नई गाइडलाइन के अनुसार हो रहे हैं। इसमें मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करना जरूरी है। हमारी भी सलाह है कि घर से बाहर निकलने पर पूरी सावधानी बरतें।

झूलेलाल मंदिर झूलेलाल नगर चकरभाठा में चालिहा महोत्सव पर भजन कीर्तन सुबह 9.30 बजे से।

– सिख धर्म के 10 वें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सिंहसभा सेंट्रल गुरुद्वारा गोंड़पारा में कीर्तन सुबह 9.45 बजे से

– रेलवे के नियमों का उल्लंघन करने व मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अभियान सुबह 10 बजे से।

– शहरी क्षेत्र के जिला अस्पताल व सिम्स समेत अन्य टीकाकरण केंद्रों में कोरोना टीकाकरण सुबह 10 बजे से।

– सिम्स व जिला अस्पताल समेत शहर के विभिन्न् केंद्रों में कोरोना जांच सुबह 11 बजे से।

– कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए घर पहुंचकर वैक्सीन लगवाने की सुविधा सुबह 11 बजे से।

– 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण सुबह 11 बजे से।