अब तीव्र गति से होगा विकास : ताम्रध्वज साहू

दुर्ग 06 जनवरी (वेदांत समाचार)। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली में महापौर और सभापति के चुनाव के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यहां की जनता, नवनिर्वाचित पार्षदों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई और आज रिसाली निगम में भी कांग्रेस की महापौर और सभापति बनवाया। वहीं  साहू ने जनता को बधाई के साथ ही धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं पर विश्वास किया और रिसाली में महापौर और सभापति निर्वाचित किया। रिसाली नगर निगम में विकास के कार्यों के लिए राशि की कोई कमी नही होने दी जायेगी। अब और इस क्षेत्र का तीव्र गति से विकास होगा। आज से डेढ वर्ष पहले रिसाली नगर निगम सीएम बघेल के आशीर्वाद से असित्व में आया और इतने कम समय में यहां पर अब तक सौ करोड से अधिक के विकास कार्य बड़े ही तेजी से हो चुके है। नवनिर्वाचित पार्षद अपने वार्डोँ की समस्याओं को देखकर महापौर सभ्ज्ञापति से तालमेल बनाकर विकास कार्यां के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेंगे और शासन से पैसा लेकर क्षेत्र का विकास किया जायेगा।


एक प्रश्र का उत्तर मुस्कुराते देते हुए कहा कि भिलाई नगर निगम में भी कांग्रेस का महापौर और सभापति बनेगा। मंत्री साहू ने आगे कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने रिसाली को आत्मानंद स्कूल, अस्पताल, और कॉलेज दिया। सभी की मेहनत का परिणाम है कि कांग्रेस ने आज शहर सरकार बनाई। रिसाली निगम चुनाव में सीएम का फेस प्रमुख था जिसके नाम पर चुनाव लड़ा गया और इस चुनाव में उनकी योजनाओं के कारण जनता ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताया है, जिसके कारण कांग्रेस पार्टी ने अपनी सफलता अर्जित की।