सावित्रीबाई फुले की जयंती पर राज्यपाल ने उन्हें किया नमन

रायपुर 3 जनवरी (वेदांत समाचार)। प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर राज्यपाल अनुसुइया उइके ने उन्हें नमन किया। सुश्री उइके ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘स्वाभिमान से जीने के लिए पढ़ाई करो। पाठशाला ही इंसानों का सच्चा हितैषी है सावित्रीबाई फुले। प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शत शत नमन। उनका जीवन देशवासियों को सदैव महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।’