धान खरीदी केंद्र अखरापाली में भाजपा नेताओं का प्रवास…

लाला राठौर हरदी बाजार, कोरबा 30 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। :- मनोज शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा व चुलेश्वर राठौर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा भिलाई बाजार अखरापाली धान खरीदी केंद्रों में समितियां के माध्यम से धान खरीदी कर रही है। इस दौरान आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित अखरपाली में धान खरीदी केंद्र में नियमों को ताक पर रखकर धान खरीदी की शिकायत सामने आयी है।

अखरपाली धान खरीदी केंद्र में किसानों से शासन के द्वारा निर्धारित 1 एकड़ में 14:80 क्विंटल लेना है परंतु फड़ प्रभारी के द्वारा 11 क्विंटल लिया जा रहा है तथा टोकन भी किसानों का नहीं काटा जा रहा है किसान बहुत ही बेबसी स्थिति में है सुबह से आकर शाम तक बैठे रहते हैं फिर भी उनका टोकन नहीं कट रहा है उच्च अधिकारियों मोबाइल फोन से चर्चा करने के पश्चात टोकन शुरू किया गया वही फड में रखे धान को समुचित ढंग से रखने की व्यवस्था का अभाव दिखा जहां धान के चट्टे को नमी से बचाने कोई प्रबंध नही किया गया है।

फड में स्थान की कमी के कारण किसानों को घंटों बाहर बैठकर अपना नम्बर आने का इंतजार करना पड़ रहा है। इस सम्बंध में जब फड प्रभारी रामेश्वर अनंत और अन्य समिति सदस्यों से बात करनी चाही गयी तो उन्होंने उच्च अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए अपनी सफाई में कुछ कहने से मना कर दिया।

फड में हो रही अनियमितताओं पर फड प्रभारी और समिति के अन्य सदस्य कुछ भी कहने से बच रहे हैं इस दौरान उत्तम पटेल जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा दामोदर राठौर पूर्व जनपद सदस्य गुड्डू कश्यप पूर्व जनपद सदस्य दिल हरण महंत मंडल अध्यक्ष गेंद राम राजवाड़े महामंत्री धनंजय दास मीडिया प्रभारी रमेश कुमार यादव लक्ष्मी चंद कश्यप कन्हैया लाल व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे