कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का निधन, 82 साल के उम्र में ली अंतिम सांस
पुणे के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता सुरेश कलमाडी का मंगलवार को निधन हो गया. उन्होंने 82 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. पिछले कुछ दिनों से सुरेश कलमाडी का स्वास्थ्य खराब चल रहा था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुणे के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम वैकुंठ श्मशान घाट में किया जाएगा.
1 मई 1944 को जन्मे, उन्होंने राजनीति में आने से पहले 6 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय वायु सेना में पायलट के रूप में सेवा की. वायु सेना से रिटायर होने के बाद, उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की. वे पुणे से लंबे समय तक सांसद रहे और पी.वी. नरसिम्हा राव सरकार में रेल राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया.
भारतीय राजनीति में उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि है. उनके नाम रेल राज्य मंत्री रहते हुए रेल बजट पेश करने वाले एकमात्र राज्य मंत्री थे. उन्होंने पुणे में ‘पुणे महोत्सव’ और ‘पुणे अंतर्राष्ट्रीय मैराथन’ जैसी पहल शुरू करके शहर को एक नई पहचान दी.
