नोरा फतेही को हुआ कोरोना, अर्जुन-अंशुला के साथ बीकानेर ट्रिप पर गए उनके 4 दोस्त भी हुए कोविड पॉजिटिव…

नोरा फतेही कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उनके स्पोक्सपर्सन की ओर से जारी स्टेटमेंट में बताया गया है कि वे 28 दिसंबर को कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। नोरा सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं। नोरा को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। वे सेफ्टी और रेगुलेशन के लिए BMC के साथ सहयोग कर रही है।

अर्जुन-अंशुला के साथ बीकानेर ट्रिप पर गए उनके 4 दोस्त भी हुए कोविड पॉजिटिव
अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर कोरोना पॉजिटिव आए हैं। अब इस संक्रमण की वजह सामने आई है। ये सभी बीकानेर से मुंबई लौटे थे। इतना ही नहीं अब उनके चार करीबी दोस्त भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। बीएमसी ने अर्जुन और अंशुला के 25 हाई रिस्क कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट बनाई। उनमें से चार लोग कोविड पॉजिटिव मिले। अर्जुन-अंशुला के अलावा अनिल कपूर की बेटी रिया और दामाद करण बुलानी भी कोरोना पॉजिटिव हैं और क्वॉरैंटाइन हैं।