महानिरीक्षक ने किया रेलवे सुरक्षा बल कार्यालय की निरिक्षण..

रायपुर30 दिसम्बर (वेदांत समाचार) अमिय नंदन सिन्हा (भारतीय रेल सुरक्षा बल सेवा), महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त 29 दिसंबर को मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल कार्यालय, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर के वार्षिक निरीक्षण प् पहुंचे। उनके आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

महानिरीक्षक सिन्हा ने सर्वप्रथम मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रायपुर के संगोष्ठी कक्ष में सुरक्षा सम्मेलन लिया, जिसमें संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल, सहायक सुरक्षा आयुक्त सहित अन्य अधिकारी एवं बल सदस्य तथा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ उपस्थित थे। सुरक्षा सम्मेलन के दौरान महानिरीक्षक सिन्हा ने रेल, रेल संपत्ति, रेल यात्रियों, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी दिशा-निर्देश दिए।

मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण में महानिरीक्षक ने कार्यालय के दस्तावेज, रिकार्ड को चेक किया। वहीं महानिरीक्षक अमिय नंदन सिन्हा ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान कार्यालय में लगन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से कार्य का निर्वहन करने वाले कार्यालयीन स्टाफ को पुरस्कार देने घोषणा भी की।