सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस…

बिलाईगढ़ 29 दिसम्बर(वेदांत समाचार)। चचरेल गांव के रोड किनारे संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव मिला है। शुरूआती जांच में मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान बरभाठा गांव निवासी उदय कुर्रे के रूप में हुई है। पुलिस को प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक ट्रैक्टर लेकर रेत का कार्य करने गया था। फिलहाल भटगांव थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चलेगा। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।