दुर्ग,05 अप्रैल (वेदांत समाचार)। आज के एआई के युग में लोग इतनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं कि उन्हें खुद नहीं पता किस रास्ते पर चल रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक आधुनिकता को अपनाने के चक्कर में नैतिकता को खोकर सिर्फ आगे बढ़ने में लगे हुए हैं। लेकिन आगे बढ़ने की होड़ में कुछ बच्चे गलत रास्ते पर चले जाते हैं, जिसका उनको बिल्कुल भी अंदाजा नहीं रहता है। कम उम्र में गलत रास्ता पकड़ने वाले स्कूली छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल मामला दुर्ग जिले का है, जहां स्कूली छात्रा खुलेआम अश्लील हरकत करते नजर आ रही है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म में नजर आ रही है और वह एक लड़के के साथ सड़क किनारे बने बाउंड्रीवाल पर बैठकर अश्लील हरकत कर रही है। छात्रा ने अपने और लड़के के मुंह को चुन्नी से ढके हुए है लेकिन इस हरकत को एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
बताया गया कि स्कूली छात्रा पास के ही एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती है। वहीं, कहा जा रहा है कि वह स्कूल जाने के नाम पर तो निकली लेकिन स्कूल ना जाकर ऐसे संदिग्ध हालात में नजर आई। राहगिरों ने मामले की जानकारी तत्काल डायल 112 को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों मौके से फरार हो गए। फिलहाल मामले में मोहन नगर थाना पुलिस जांच कर रही है।
