Vedant Samachar

नेपाल में टला बड़ा हादसा, रनवे पर फिसला विमान; बच गई 55 यात्रियों की जान…यहां देखें VIDEO…

Vedant samachar
1 Min Read

नेपाल में नए साल की शुरुआत में ही बड़ा विमान हादसा हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री या क्रू मेंबर की जान नहीं गई है। यहां शुक्रवार शाम को भद्रपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बुद्धा एयर का एक विमान रनवे से फिसल गया।

एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि फ्लाइट 901 में सवार सभी 51 यात्री और चार क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

देखें वीडियो

काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार, विमान को पायलट शैलेश लिंबू उड़ा रहे थे। विमान रात करीब 9:08 बजे रनवे से आगे निकल गया और एयरस्ट्रिप के पास घास वाले इलाके में जाकर रुक गया। झापा के मुख्य जिला अधिकारी शिवराम गेला ने पुष्टि की कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। बुद्धा एयर ने कहा कि उसने विमान का जायजा लेने के लिए काठमांडू से एक टेक्निकल टीम भद्रपुर एयरपोर्ट पर भेजी है।

Share This Article