LIVE Cricket Score & Updates
SRH vs LSG LIVE Updates: हैदराबाद में रिकॉर्ड
सनराइजर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला हैदराबाद में है. इस वेन्यू पर दोनों टीमों के बीच ये चौथा मुकाबला है. इससे पहले खेले 3 मुकाबलों में 2-1 से पलड़ा लखनऊ सुपर जायंट्स का भारी है.
झारखंड के धनबाद में गैस रिसाव से 3 लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के झारखंड के धनबाद जिले में गैस रिसाव के कारण कथित तौर पर तीन लोगों की मौत हो गई.
IPL 2026 Match Updates: SRH vs LSG का IPL रिकॉर्ड
आईपीएल में ये 7वीं बार होगा जब सनराइजर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगे. इससे पहले खेले 6 मुकाबलों में 4 मैच LSG ने जीते हैं जबकि 2 मुकाबले SRH ने जीते हैं.
SRH vs LSG Live Score, IPL 2026, Aaj Ka (Todays) IPL 19 Match Updates in Hindi: आईपीएस 2026 में आज दो मुकाबले हैं, जिसमें पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है, जो कि सनराइजर्स का होम ग्राउंड है. IPL 2026 में अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स का ये पहला मैच है. वहीं अपने घर से बाहर लखनऊ सुपर जायंट्स का ये पहला मैच है. सनराइजर्स हैदराबा और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला हैदराबाद की पिच नंबर 2 पर खेला जाएगा.
IPL 2026 में SRH और LSG
IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का ये तीसरा मैच होगा. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स का ये दूसरा मुकाबला होगा. सनराइजर्स को इससे पहले खेले दो मुकाबलों में से एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा था. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले मैच में घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार मिली थी.
SRH की बैटिंग Vs LSG की बॉलिंग
तुलना करने पर सनराइजर्स हैदराबाद ज्यादा बेहतर दिखती है. उसकी बैटिंग लाइन अप में संतुलन है जो कि लखनऊ सुपर जायंट्स में नजर नहीं आता है. इस मुकाबले में हैदराबाद के बल्लेबाजों और लखनऊ के गेंदबाजों के बीच जबरदस्त टक्कर दिख सकती है. लखनऊ सुपर जायंट्स इस मैच में दिग्वेश राठी को उतारने के पूरे मूड में है, जो कि पहले मैच में नहीं खेले थे. उनके जुड़ने से लखनऊ की बॉलिंग में और धार देखने को मिलेगी.
