भारतीय जनता पार्टी बालकोनगर मंडल द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की मनाई गई जयंती

कोरबा 26 दिसम्बर (वेदांत समाचार) भारतीय जनता पार्टी बालकोनगर मंडल द्वारा पार्टी के निर्देशानुसार अपने मंडल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मनाई गई एवं पूर्व एल्डरमैन व जिला कार्य समिति सदस्य भैया सत्येंद्र दुबे एवं मंडल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर द्वारा अटल जी के जीवन पर उद्बोधन दिया गया ।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री शैलेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व एल्डरमैन भैया सत्येंद्र दुबे,मण्डल अध्यक्ष शिवबालक सिंह तोमर, महामंत्री शैलेन्द्र सिंह,उपाध्यक्ष शशि चंद्रा, उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता,मंत्री कीर्तन राठौर, मंत्री छेदीलाल साहू, पार्षद एवं अनु. जा.मोर्चा मंडल अध्यक्ष नर्मदा लहरे,पार्षद गंगाराम भारद्वाज, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत, मिथिलेश कुमार, विष्णु सिंह बैस,मीडिया प्रभारी आलोक तिवारी, गंगा पांडेय,विवेक मिश्रा, अरुण निर्मलकर, पुष्पराज सिंह, सूरज नामदेव रजत खुटे इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।