Vedant Samachar

बेमेतरा में नवपदस्थ निरीक्षक व उप निरीक्षकों ने एसएसपी रामकृष्ण साहू से की सौजन्य भेंट

Vedant samachar
2 Min Read

बेमेतरा, 30 दिसम्बर 2025 (वेदांत समाचार)। जिले में स्थानांतरण पर आए निरीक्षक एवं उप निरीक्षक ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौजन्य भेंट कर मुलाकात की। इस दौरान निरीक्षक के.सी. दास एवं उप निरीक्षक असीम किर्तनीया ने स्वयं का परिचय देते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसे टीमवर्क और संवेदनशील पुलिसिंग के माध्यम से और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।

भेंट के दौरान जिले की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा की गई। एसएसपी ने अधिकारियों से आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने और निष्पक्ष व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, उप निरीक्षक योगेश अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Share This Article