शोक समाचार : रिटायर सब रजिस्टर श्री एच एल पाटले का निधन

कोरबा 25 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। ग्राम पंचायत छुईहापारा जिला कोरबा निवासी बहुत ही मृदुभाषी मिलनसार व सतनामी समाज के सर्वांगीण विकास के प्रति सदा समर्पित रिटायर सब रजिस्टर श्री एच एल पाटले जी का 22दिसंबर को रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ दिनों पूर्व से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री पाटले अपने पीछे 2 पुत्र दो पुत्री एवं पत्नी से भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए। चंदन पान का कार्यक्रम 29 दिसंबर को उनके गृह ग्राम छुईहापारा में संपन्न होगा श्री पाटले 22 गांव सतनामी समाज 6के अध्यक्ष अशोक पाटले के बड़े भाई हैं उक्त आशय की जानकारी अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े ने दी है।