ये हैं भारत के 5 प्रमुख और खूबसूरत चर्च, जानें-इनके बारे में सबकुछ

कल क्रिसमस है। यह हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ है। इसके उपलक्ष्य पर दुनियाभर में क्रिसमस मनाया जाता है। इस चर्च को सजाया जाता है। उनमें लाइट्स और क्रिसमस ट्री लगाए जाते हैं। रात्रि के समय में प्रार्थना सभा आयोजित की जाती है। भारत में भी क्रिसमस का त्योहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन गिरिजाघरों में पूरी रात प्रार्थना, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। क्रिसमस की रात को गिरिजाघरों की खूबसूरती देखने लायक रहती है।

आइए, भारत के 5 प्रमुख चर्च के बारे में सबकुछ जानते हैं-

वेलंकन्नी चर्च, वेलंकन्नी

इसकी खूबसूरती देखने लायक है। इस चर्च को ‘बासिलिका ऑफ़ आवर लेडी ऑफ़ गुड हेल्थ’भी कहा जाता है। इस चर्च के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह इतना खूबसूरत है कि इससे नजर हटाना मुश्किल होता है। यह बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है। चेन्नई से वेलंकन्नी चर्च की दूरी 350 किलोमीटर है। इतिहासकारों की मानें तो सोलहवीं शताब्दी में इस चर्च का निर्माण हुआ था। तत्कालीन समय में यह झोपड़ी रूप में था। साल 1771 में यह पूरी तरह से चर्च बन गया। यह चर्च दिनभर खुला रहता है। वहीं, क्रिसमस के अवसर पर रात्रि में भी खुला रहता है।

सेंट पॉल कैथेड्रल, कोलकाता

ब्रिटिश हुकूमत के द्वारा इस चर्च का निर्माण करवाया गया है। इस चर्च की नींव 1839 में रखी गई थी। वहीं, सन 1842 ई में यह बनकर तैयार हो गया था। चर्च की भारतीय शैली में बनाने की कोशिश की गई है। इसे एशिया का पहला एपिस्कोपल चर्च भी कहा जाता है। क्रिसमस के मौके पर सेंट पॉल कैथेड्रल में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाती है। वहीं, बिशप लोगों को भी संबोधित करते हैं।

मेडक चर्च, आंध्र प्रदेश

मेडक चर्च की गिनती भारत में मौजूद खूबसूरत चर्च में होती है। यह अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। चर्च के भीतर मोज़ेक टाइल्स लगाया गया है, जो इंग्लैंड से लाया गया है। यह साल 1947 से अवस्थित है। इस चर्च की स्थापना चार्ल्‍स वाकर द्वारा सन 1924 में की गई थी। वहीं, आजादी के पश्चात इसका पुनरुद्धार है।

क्राइस्ट चर्च, शिमला

इस चर्च के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह उत्तर भारत का दूसरा सबसे पुराना चर्च है। हालांकि, खूबसूरती के मामले में यह भारत का सबसे खूबसूरत चर्च है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण क्रिसमस के मौके पर मिलता है। इस चर्च का डिजाइन सन 1844 में तैयार किया गया था और 13 साल बाद यह बनकर तैयार हुआ था। यह चर्च रविवार को खुला रहता है। वहीं, क्रिसम स के दिन विशेष आयोजन किया जाता है। हर साल काफी संख्या में पर्यटक शिमला आते हैं।

बेसिलिका चर्च, केरल

इसे सेंट सेबेस्टियन का सबसे बड़ा चर्च माना जाता है। यह चर्च केरल में स्थित है और सेंट सेबेस्टियन इंटरनेशनल आर्थरनल में श्राइन के रूप में जाना जाता है। बेसिलिका चर्च को पुर्तगालियों ने 16 वीं शताब्दी में बनाया था। इसकी चर्च की गिनती भी सबसे पुराने चर्च में होती है। क्रिसमस, गुड फ्राइडे और इस्टर डे पर चर्च को सजाा जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं।