Christmas 2021: अपने दोस्तों और प्रियजनों को क्रिसमस पर वास्तु अनुसार गिफ्ट में दें ये चीजें

Christmas 2021: क्रिसमस का त्योहार दुनियाभर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को लेकर बच्चे और बड़े सभी उत्साहित रहते हैं। खासकर बच्चे अपने गिफ्ट के इंतजार में रहते हैं। इस दिन सांता क्लॉज घर-घर जाकर बच्चों को गिफ्ट और चॉकलेट देते हैं। क्रिसमस पर सांता द्वारा बच्चों को गिफ्ट और टॉफियां देने की प्रथा बहुत पुरानी है। इतिहासकारों की मानें तो संत निकोलस ने बच्चों को गिफ्ट देने की शुरुआत की थी। उस समय संत निकोलस गिफ्ट और टॉफियां खरीदकर खिड़की के माध्यम से बच्चों को देते थे। यह देख लोग उन्हें क्लॉज कहकर पुकारने लगे थे। धीरे-धीरे जब उनकी प्रसिद्धि हुई, तो उन्हें संत की उपाधि दी गई। साथ ही क्रिसमस के दिन लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। सामान्यतः क्रिसमस के अगले दिन बॉक्सिंग डे मनाया जाता है। बॉक्सिंग डे के दिन लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। अगर आप भी क्रिसमस पर अपने दोस्तों और प्रियजनों को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो वास्तु नियमों का जरूर पालन करें। आइए जानते हैं-

लाफिंग बुद्धा दें

अक्सर आपने ऑफिस और घरों में लाफिंग बुद्धा को देखा होगा। इससे घर और जीवन में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है। इससे घर में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। इसके लिए अपने दोस्तों और प्रियजनों को क्रिसमस पर लाफिंग बुद्धा की मूर्ति उपहार में दें। आप बाजार में मिलने वाली नई तकनीक वाली लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति दें।

तस्वीर दें

अगर आप क्रिसमस पर अपने दोस्तों और प्रियजनों को गिफ्ट देना चाहते हैं, तो गिफ्ट में फोटो फ्रेम दे सकते हैं। इसके लिए आप प्रकृति अथवा वातावरण या वन की तस्वीर गिफ्ट दे सकते हैं। वास्तु शास्त्रों की मानें तो प्रकृति और हरियाली युक्त तस्वीर या उनसे जुड़ी चीजों को उपहार में देने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही स्वास्थ्य पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ता है। वास्तु एक्सपर्ट्स का यह कहना है कि फैमिली फोटो गिफ्ट देने से पारिवारिक परेशानियों का अंत होता है। इसके अलावा, चांदी से निर्मित चांदी का सिक्का अथवा भगवान की मूर्ति देने से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।