किसानों को जैविक खेती से जोड़ने और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता : कलेक्टर

कवर्धा 20 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने सोमवार को समय सीमा की बैठक ली। इसमें उन्होंने गौधन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के किसानों को जैविक खेती से जोड़ने और उन्हे प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। कृषि विभाग के मैदान अमला किसानों से भेंट कर उन्हें जैविक खेती के फायदें बताएं। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारी को समय-समय पर जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला आयोजित करने तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के माध्यम से किसानों को और प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है।