युवक ने धमकी दी-तुम्हारे बिना नहीं जी सकता, जान दे दूंगा और किया नाबालिग से दुष्कर्म

बिलासपुर 19 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक उसको जन्मदिन मनाने के बहाने अपने घर ले गया और इमोनशनल ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद भी युवक छात्रा को जान दे देने के नाम पर धमकाता रहा और अपने घर बुलाता रहा। इस दौरान आरोपी युवक लगातार उसके साथ दुष्कर्म करते रहा। इससे तंग आकर छात्रा ने परिजन को इस घटना की जानकारी दी। मामला पुलिस तक पहुंचने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी प्रसाद सिंहा ने बताया कि 15 वर्षीय छात्रा नवमीं कक्षा में पढ़ती है। सकरी के आवासपारा निवासी दुर्गेश बंजारे (20) युवक ने उससे जान पहचान बनाकर दोस्ती की। युवक उससे एकतरफा प्यार करता था और दोस्ती के बहाने उससे मिलता था। बीते 2 दिसंबर को छात्रा का जन्मदिन था।

इस बहाने युवक उससे मिलने पहुंचा था। इस दौरान युवक उसे अपने घर ले गया। घर में अकेले पाकर उसने छात्रा को पहले इमोशनल ब्लैकमेलिंग किया और कहा कि वह उसके बिना नहीं जी सकता। उसने छात्रा से शादी करने और साथ जीने मरने का वादा किया। फिर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

इसके बाद से एक सप्ताह तक वह लगातार किशोरी से शारीरिक संबंध बनाने लगा। उसकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने अपने परिजन को आप बीती बताई। मामला सामने आने पर शनिवार को परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।


एकतरफा प्यार करता था आरोपी
छात्रा ने अपने परिजन को बताया कि आरोपी दुर्गेश उसके पीछे पड़ा था। उसने दोस्ती का बहाना बनाया और जन्मदिन मनाने के बहाने अपने घर ले गया। तब उसे यह भी नहीं पता था कि उसके घर में कोई नहीं है। इस दौरान दुर्गेश ने उसके बिना आत्महत्या करने की धमकी देने दिया और दुष्कर्म किया।