कांकेर में पदस्थ 160 आरक्षकों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर मिली पदोन्नत्ति

कांकेर 18 दिसम्बर (वेदांत समाचार) जिला उत्तर बस्तर कांकेर मे पदस्थ 160 आरक्षको को पी0पी0 कोर्स उत्तीर्ण होने के उपरात आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पदोंन्न्त किया गया। बालाजी राव (भा.पु.से.) उप पुलिस महानिरीक्षक काँकेर रेज, कांकेर, शलभ कुमार सिन्हा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक काकेर, जी.एन.बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, धीरेन्द्र पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर, अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन कांकेर, प्रशांत सिंह पैकरा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर, मंयक तिवारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर, अमरनाथ सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ द्वारा पदोन्नत हुये कर्मचारियो को फीता लगाकर बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई, साथ ही मेहनत और लगन से बेहतर कर्तव्य निर्वहन हेतुप्रोत्साहित किया गया।