पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज द्वारा दरबार आयोजित कर कर्मचारियो के समस्याओ का किया गया त्वरित निराकरण

कांकेर 17 दिसम्बर (वेदांत समाचार)। बालाजी राव(भा0पु0से0) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेज, कांकेर द्वारा रक्षित केन्द्र कांकेर मे पुलिस विभाग के अधि0/कर्म0 के गुजारिष/समस्याओ के संबंध मे जनरल परेड के आयोजन के साथ-साथ दरबार लिया गया। पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर कांकेर जिले मे कार्यरत पुलिस कर्मचारियो के कल्याण के लिये किये जा रहे विभिन्न कार्यो की जानकारी दी और विभाग की स्थापित परंपराओ के अनुरूप आयोजित दरबार के माध्यम से कर्मचारियो से प्रत्यक्ष मिलकर उनकी समस्याओ के निराकरण के लिये निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही गई। कर्मचारियो द्वारा की गई गुजारिषों को तत्काल संज्ञान मे लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेज द्वारा त्वरित निराकरण किया गया एवं वृहद समस्याओ के संबंध में पुलिस अधीक्षक कांकेर को आवष्यक रूप रेखा बनाकर आवष्यक कार्यवाही करने निर्देषित किया गया।

साथ ही पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेज, पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं राजपत्रित अधिकारियो द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये अधिकारियो को स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकांमनाये दी गई। इस दौरान शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक कांकेर, गोरखनाथ बघेल अति0 पुलिस अधीक्षक कांकेर, अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक (आप्स), डॉ0 चित्रा वर्मा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कांकेर, प्रषांत कुमार पैकरा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर, मोहसिन खान रक्षित निरीक्षक मोहसिन खान, नरेष सहारे उनि0 (एम) निज सहायक कार्या0 उमनि0 कांकेर रेंज, निरीक्षक शरद दुबे थाना प्रभारी कांकेर, निरीक्षक नरेष चंद दीवान थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, उप निरीक्षक उमाषंकर साहू थाना प्रभारी चारामा, निरीक्षक रोषन कौषिक प्रभारी यातायात शाखा कांकेर, निरीक्षक शषीकला साहू थाना अजाक0, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधि0/कर्म0 एवं थाना/चौकी प्रभारी सहित जिले के पुलिस अधि0/कर्म0 उपस्थित थे।