Vedant Samachar

सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़, DRG का सर्च ऑपरेशन जारी

Vedant samachar
1 Min Read

सुकमा,18 दिसंबर (वेदांत समाचार)। जिले के थाना गोलापल्ली क्षेत्र अंतर्गत जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर जिला रिज़र्व गार्ड (DRG) की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान 18 दिसंबर 2025 की सुबह से DRG जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की गतिविधियों की पुख्ता सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका DRG जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। अभियान के पूर्ण होने के बाद ही स्थिति को लेकर अधिकृत एवं विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना है। सुरक्षा कारणों से फिलहाल अन्य विवरण उजागर नहीं किए गए हैं।

Share This Article