The post Iran War Impact on Internet: इंटरनेट पर खतरे की आशंका! Iran War की वजह से कनेक्टिविटी पर संकट, भारत ने उठाया ये बड़ा कदम! appeared first on Vedant Samachar.
]]>टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश
दूरसंचार विभाग (DoT) ने हाल ही में टेलीकॉम और सबसी केबल ऑपरेटर्स के साथ बैठक कर उन्हें बैकअप प्लान तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। युद्ध के कारण केबल्स टूटने या उनकी मेंटेनेंस में देरी होने की आशंका है। सरकार ने कंपनियों से संभावित खतरों की समीक्षा कराने और बैकअप प्लान तैयार करने के लिए समयसीमा की जानकारी मांगी है। इसके अलावा कंपनियों ने इंटरनेट केबल की सुरक्षा के लिए ईरान के साथ बातचीत में मदद भी मांगी है।
समुद्री केबल्स का महत्व
दुनियाभर में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए लगभग 95% डेटा समंदर में बिछाई गई केबल्स के माध्यम से जाता है। भारत में 14 लैंडिंग स्टेशनों पर 17 ऐसी केबल्स मौजूद हैं, जो चेन्नई, मुंबई, कोच्चि और तूतीकोरिन में स्थित हैं। यदि होर्मुज स्ट्रेट और लाल सागर की केबल्स को नुकसान पहुंचता है, तो भारत के इंटरनेट ट्रैफिक को वैकल्पिक रूट्स से डायवर्ट किया जा सकता है। हालांकि इससे इंटरनेट स्पीड पर असर पड़ेगा और वैकल्पिक रूट्स पर लोड बढ़ सकता है।
खतरे की मुख्य जगहें
समंदर में बिछी इंटरनेट केबल्स को वर्तमान में दो प्रमुख जगहों होर्मुज स्ट्रेट और लाल सागर में स्थित बाब-अल-मंदाब पर सबसे ज्यादा खतरा है। युद्ध के कारण इन क्षेत्रों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का पूरा नियंत्रण है, जबकि बाब-अल-मंदाब को ईरान समर्थित हूती विद्रोही ब्लॉक करने की धमकी दे रहे हैं। लाल सागर में पहले से ही स्थिति तनावपूर्ण थी और अब युद्ध के बाद यह और जटिल हो गई है।
The post Iran War Impact on Internet: इंटरनेट पर खतरे की आशंका! Iran War की वजह से कनेक्टिविटी पर संकट, भारत ने उठाया ये बड़ा कदम! appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post कर्ज से परेशान परिवार ने उठाया खौफनाक कदम, दो की मौत, दो गंभीर appeared first on Vedant Samachar.
]]>मां-बेटी की मौके पर मौत
मृतकों की पहचान 55 वर्षीय आशा और उनकी 34 वर्षीय बेटी वर्षिता के रूप में हुई है। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, आशा का बेटा मोहन गौड़ा (32) और वर्षिता का 11 वर्षीय बेटा मयंक गंभीर रूप से घायल हैं और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
वीडियो बनाकर दी जानकारी
पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहन गौड़ा ने घटना से पहले एक वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजा था, जिसमें परिवार के कर्ज से परेशान होने और आत्मघाती कदम उठाने की बात कही गई थी।
दरवाजा तोड़कर पहुंचे रिश्तेदार
वीडियो देखने के बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद वे पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए, जहां का दृश्य बेहद भयावह था।
कर्ज का दबाव बना वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार भारी कर्ज के दबाव में था। कर्जदाताओं के लगातार दबाव और तकाजों से परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठाया गया। हालांकि कर्ज की राशि और स्रोत की जांच अभी जारी है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कर्ज कहां से लिया गया था और क्या इस मामले में किसी साहूकार की भूमिका थी। यह घटना एक बार फिर आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव के गंभीर असर को उजागर करती है।
The post कर्ज से परेशान परिवार ने उठाया खौफनाक कदम, दो की मौत, दो गंभीर appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post दिल्ली में छोटे उल्लंघनों पर बढ़ा जुर्माना, पेशाब-थूकने से लेकर कुत्ता घुमाने तक नए नियम लागू appeared first on Vedant Samachar.
]]>सार्वजनिक स्थानों पर नियम कड़े
अब सार्वजनिक जगहों पर पेशाब करना, थूकना या गंदगी फैलाना महंगा पड़ेगा। पहले जहां इन उल्लंघनों पर ₹50 का जुर्माना था, वहीं अब इसे बढ़ाकर ₹500 कर दिया गया है।इसी तरह, अपने पालतू कुत्ते को बिना पट्टे के घुमाने पर अब ₹1,000 तक का जुर्माना देना होगा, जो पहले मात्र ₹50 था।
निर्माण और संपत्ति से जुड़े नियम भी सख्त
घरों के नंबर को नुकसान पहुंचाने पर ₹1,000 जुर्माना तय किया गया है। वहीं सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर अवैध निर्माण करने पर अब ₹5,000 तक का दंड लगाया जाएगा, जो पहले ₹100 था।
छोटे व्यापारियों पर भी बढ़ा जुर्माना
बिना लाइसेंस चाय दुकान या फूड स्टॉल चलाने पर अब ₹1,000 का जुर्माना लगेगा, जो पहले ₹100 था।
मांस, मछली या पोल्ट्री व्यवसाय बिना लाइसेंस करने पर भी जुर्माना बढ़ाया गया है।
सार्वजनिक स्थानों पर पशु बांधने या दूध निकालने पर अब ₹1,000 का दंड निर्धारित किया गया है।
जेल की सजा खत्म, केवल आर्थिक दंड
इस संशोधन का एक बड़ा बदलाव यह है कि कई मामूली अपराधों के लिए जेल की सजा पूरी तरह समाप्त कर दी गई है।
अब नगर निगम के नियमों के उल्लंघन पर केवल आर्थिक दंड लगाया जाएगा, जो अधिकतम ₹500 तक हो सकता है।
कुछ छोटे उल्लंघनों को पूरी तरह समाप्त भी कर दिया गया है।
NDMC अधिनियम में भी बदलाव
NDMC अधिनियम के तहत 145 प्रावधानों को गैर-आपराधिक बनाया गया है।
68 मामलों में जेल और जुर्माने को केवल आर्थिक दंड में बदला गया है, जबकि 26 मामलों में दंड पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।
साथ ही, संपत्ति कर प्रणाली में बदलाव करते हुए यूनिट एरिया मेथड लागू किया जाएगा, जिससे अधिकतम कर दर 30% से घटकर 20% हो जाएगी।
क्या है उद्देश्य
सरकार का कहना है कि इन बदलावों का मकसद नियमों को सरल बनाना, नागरिकों और छोटे व्यापारियों के लिए अनुपालन आसान करना और शहर में स्वच्छता व व्यवस्था बनाए रखना है। जुर्माने बढ़ाकर और जेल की सजा हटाकर एक संतुलित व्यवस्था बनाने की कोशिश की गई है।
The post दिल्ली में छोटे उल्लंघनों पर बढ़ा जुर्माना, पेशाब-थूकने से लेकर कुत्ता घुमाने तक नए नियम लागू appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post वेदांता का मेगा डिमर्जर: पांच कंपनियों में होगा विभाजन, कर्ज घटाने और वैल्यू बढ़ाने की रणनीति appeared first on Vedant Samachar.
]]>यह कदम कंपनी के बढ़ते कर्ज को कम करने और विभिन्न व्यवसायिक इकाइयों की वास्तविक बाजार वैल्यू को सामने लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस योजना को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा 16 दिसंबर 2025 को मंजूरी दी जा चुकी है।
पांच स्वतंत्र कंपनियों का होगा गठन
डिमर्जर के बाद वेदांता समूह का कारोबार पांच अलग-अलग सूचीबद्ध कंपनियों के रूप में संचालित होगा—
वेदांता लिमिटेड (बेस मेटल बिजनेस)
वेदांता एल्युमिनियम
तलवंडी साबो पावर
वेदांता स्टील एंड आयरन
माल्को एनर्जी
एल्युमिनियम, पावर, स्टील एंड आयरन और एनर्जी सेक्टर के लिए अलग-अलग कंपनियां बनाई जाएंगी, जिससे हर क्षेत्र में फोकस बढ़ेगा और प्रदर्शन बेहतर होने की उम्मीद है।
मार्केट कैप में बड़े इजाफे की उम्मीद
कंपनी के अनुसार, डिमर्जर के बाद बनने वाली पांचों कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण मौजूदा करीब 27 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है। इससे निवेशकों को अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट में निवेश करने का अवसर मिलेगा और वैल्यू अनलॉक होने की संभावना बढ़ेगी। अग्रवाल समूह की प्राइवेट पेरेंट कंपनी प्रत्येक नई कंपनी में लगभग 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बनाए रखेगी।
कर्ज घटाने पर रहेगा मुख्य फोकस
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वेदांता समूह पर लगभग 11 अरब डॉलर का कर्ज है। डिमर्जर के जरिए कंपनी अपने वित्तीय ढांचे को मजबूत करने और कर्ज प्रबंधन को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।विशेषज्ञों का मानना है कि इससे कंपनियों की पारदर्शिता बढ़ेगी और निवेशकों का भरोसा मजबूत होगा।
2023 में पेश हुआ था प्रस्ताव
वेदांता ने इस डिमर्जर योजना की घोषणा वर्ष 2023 में की थी। हालांकि, प्रारंभिक चरण में सरकारी एजेंसियों ने बकाया वसूली को लेकर चिंता जताई थी। बाद में सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अब इसे लागू किया जा रहा है।
कंपनी के वित्त प्रमुख अजय गोयल के अनुसार, नई कंपनियों को मई 2026 तक भारतीय शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की तैयारी है।
The post वेदांता का मेगा डिमर्जर: पांच कंपनियों में होगा विभाजन, कर्ज घटाने और वैल्यू बढ़ाने की रणनीति appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post बैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा – ‘इसे वापस लें, ये मेरे नहीं’ appeared first on Vedant Samachar.
]]>बिछवां इलाके के देवगंज गांव के रहने वाले पारसभान बहेलिया की पत्नी रीता अपने परिवार के साथ रहती है और खेती-बाड़ी करके अपना गुज़ारा करती है। नवरात्रि के दौरान अष्टमी के मौके पर, वह पैसे निकालने के लिए अपने स्थानीय बैंक गई, लेकिन बैंक की शाखा बंद होने के कारण वह पैसे नहीं निकाल पाई। इसके बाद वह पास के एक एटीएम पर गई और अपना बैलेंस चेक किया, लेकिन जो उसने देखा, उसे देखकर वह हैरान रह गई।
बैंक ऑफ़ इंडिया में उसके खाते में 9,99,49,588 रुपये का बैलेंस दिखा-यानी करीब दस करोड़ रुपये। अपनी आँखों पर यकीन न कर पाने पर, उसने दूसरे एटीएम पर जाकर दोबारा बैलेंस चेक किया और स्क्रीन का एक वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जब रीता और उनका परिवार इस मामले की रिपोर्ट करने बैंक गया, तो उन्हें पता चला कि सार्वजनिक छुट्टी के कारण बैंक की शाखा बंद है। बैंक ऑफ़ इंडिया की करीमगंज शाखा के प्रबंधक, ऋषिकांत पांडे ने बाद में कहा कि यह घटना संभवतः किसी तकनीकी गड़बड़ी या लेन-देन में हुई किसी चूक के कारण हुई होगी।
उन्होंने आश्वासन दिया कि शाखा के दोबारा खुलने पर इस मामले की जाँच की जाएगी और इसे सुलझा लिया जाएगा। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है; सोशल मीडिया पर कई लोग रीता की ईमानदारी की तारीफ़ कर रहे हैं-खासकर ऐसे समय में, जब उनके परिवार के पास इन पैसों का गलत इस्तेमाल करने का पूरा मौका था।
The post बैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा – ‘इसे वापस लें, ये मेरे नहीं’ appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल appeared first on Vedant Samachar.
]]>गोयल ने नाइजीरिया के उद्योग, वाणिज्य और निवेश मंत्री डॉ. जुमोके ओडुवोले से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, “एमसी 14 एजेंडा पर चर्चा की गई और दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों का पता लगाया गया।”
ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा के साथ एक रचनात्मक बातचीत में एमसी 14 एजेंडा, द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने और भारत-मर्कोसुर पीटीए के विस्तार पर विचार साझा किए गए।
डब्ल्यूटीओ बैठक में, महात्मा गांधी के सत्य के सिद्धांत से प्रेरणा लेते हुए, भारत ने निवेश सुविधा विकास (आईएफडी) समझौते के विवादास्पद मुद्दे पर अकेले खड़े होने का साहस दिखाया और इसे डब्ल्यूटीओ ढांचे में एनेक्स 4 समझौते के रूप में शामिल करने के लिए सहमति नहीं दी।
गोयल ने कहा, “आईएफडी समझौते का समावेशन डब्ल्यूटीओ की कार्यात्मक सीमाओं को कमजोर करने और इसके मूलभूत सिद्धांतों को बाधित करने का जोखिम पैदा करता है।”
डब्ल्यूटीओ सुधार चर्चा के हिस्से के रूप में, सदस्य किसी भी विशिष्ट बहुपक्षीय परिणाम को एकीकृत करने से पहले बहुपक्षीय समझौतों के लिए सुरक्षा और कानूनी उपायों पर विचार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “सिस्टमगत मुद्दों को देखते हुए, भारत ने डब्ल्यूटीओ सुधार एजेंडा के तहत सद्भावना, व्यापक चर्चा और रचनात्मक सहभागिता के लिए खुलापन दिखाया।”
गोयल ने कैमरून में प्रवासी समुदाय से भी मुलाकात की, जो दो देशों के बीच संबंध मजबूत करने, सद्भाव बढ़ाने और देशों को करीब लाने का एक महत्वपूर्ण सेतु है।
The post भारत-यूरोपीय संघ द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक साझेदारी को और गहरा करेंगे : पीयूष गोयल appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव: देशभर में अनिवार्य होगा E-20 पेट्रोल appeared first on Vedant Samachar.
]]>क्या है E-20 ईंधन?
E-20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया जाता है, जो गन्ने जैसी फसलों से तैयार जैविक ईंधन होता है। सरकार का उद्देश्य जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना और स्वदेशी ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देना है।
आम लोगों को कितना फायदा?
यह नया ईंधन सामान्य पेट्रोल के मुकाबले सस्ता माना जा रहा है। अनुमान है कि इसकी कीमत प्रति लीटर करीब 8 रुपये तक कम हो सकती है। अगर कोई व्यक्ति हर महीने 40 लीटर पेट्रोल खर्च करता है, तो उसे लगभग 300 रुपये तक की बचत हो सकती है।
पर्यावरण को भी राहत
E-20 ईंधन से कार्बन उत्सर्जन कम होता है, जिससे वायु प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटने से देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
पुरानी गाड़ियों के लिए सावधानी जरूरी
नई गाड़ियां इस ईंधन के हिसाब से डिजाइन की जा रही हैं, लेकिन पुरानी गाड़ियों में इसके लंबे इस्तेमाल से इंजन या ईंधन सिस्टम पर असर पड़ सकता है। ऐसे में वाहन मालिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
भविष्य की योजना
सरकार आने वाले समय में इथेनॉल मिश्रण को और बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है, ताकि देश वैकल्पिक और आत्मनिर्भर ऊर्जा व्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ सके।
यह बदलाव आम लोगों के खर्च को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक अहम कदम माना जा रहा है।
The post 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव: देशभर में अनिवार्य होगा E-20 पेट्रोल appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post स्किन पर सनस्क्रीन न लगाने से क्या समस्याएं हो सकती हैं? appeared first on Vedant Samachar.
]]>खासकर, बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और सेंसिटिव त्वचा वाले लोगों को नियमित रूप से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा, जो लोग ज्यादा समय बाहर बिताते हैं या जिनकी स्किन जल्दी टैन हो जाती है, उनके लिए यह और भी जरूरी हो जाता है. सही समय पर और सही तरीके से सनस्क्रीन लगाने से स्किन को लंबे समय तक हेल्दी रखा जा सकता है. आइए जानते हैं कि स्किन पर सनस्क्रीन न लगाने से क्या समस्याएं हो सकती हैं.
सनस्क्रीन न लगाने से क्या समस्याएं हो सकती हैं?
मैक्स हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सौम्या सचदेवा बताती हैं कि सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करने से स्किन को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. तेज धूप में रहने से स्किन पर टैनिंग, जलन और लालपन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहने से स्किन समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है, जिसमें झुर्रियां और फाइन लाइन्स नजर आने लगती हैं.
इसके अलावा, स्किन पर दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन की समस्या भी बढ़ सकती है, जिससे चेहरा अनइवन दिखने लगता है. कुछ मामलों में स्किन की नमी कम हो जाती है और वह रूखी व बेजान दिखने लगती है. लगातार लापरवाही करने से स्किन से जुड़ी गंभीर समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना एक जरूरी आदत बनानी चाहिए, ताकि स्किन को सुरक्षित और स्वस्थ रखा जा सके.
कब और कौन सी सनस्क्रीन लगाएं?
सनस्क्रीन का सही समय और सही चुनाव करना भी उतना ही जरूरी है. आमतौर पर घर से बाहर निकलने से 15 से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाना चाहिए, ताकि यह स्किन में अच्छी तरह सेट हो सके. अगर आप लंबे समय तक धूप में रहते हैं, तो हर 2 से 3 घंटे में इसे दोबारा लगाना जरूरी होता है.
सनस्क्रीन चुनते समय SPF 30 या उससे ज्यादा वाला प्रोडक्ट लेना बेहतर माना जाता है. ऑयली स्किन वालों को जेल-बेस्ड और ड्राई स्किन वालों को क्रीम-बेस्ड सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए. साथ ही, वाटर-रेसिस्टेंट सनस्क्रीन पसीने के दौरान भी बेहतर सुरक्षा देती है. सही सनस्क्रीन का चयन स्किन को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करता है.
ये भी जरूरी
सनस्क्रीन लगाने के साथ-साथ कुछ और बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है. धूप में निकलते समय चेहरे को ढकने के लिए टोपी, स्कार्फ या सनग्लासेस का इस्तेमाल करना चाहिए. दोपहर के समय, जब धूप सबसे तेज होती है तब बाहर निकलने से बचना बेहतर होता है. साथ ही, स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना चाहिए और हल्के, ढीले कपड़े पहनने चाहिए.
सनस्क्रीन को सिर्फ चेहरे ही नहीं, बल्कि गर्दन, हाथ और पैरों पर भी लगाना चाहिए, ताकि पूरी स्किन सुरक्षित रह सके. इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर स्किन को लंबे समय तक हेल्दी और सुरक्षित रखा जा सकता है.
The post स्किन पर सनस्क्रीन न लगाने से क्या समस्याएं हो सकती हैं? appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post आज आपके शहर में गैस का भाव बढ़ा या घटा? जानिए अपने शहर का रेट और बनाएं सही अपनी रणनीति! appeared first on Vedant Samachar.
]]>मुख्य शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर के रेट
आज राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर 913 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई में 912.50 रुपये, बेंगलुरू में 915.50 रुपये, हैदराबाद में 965 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, चेन्नई में 928.50 रुपये, लखनऊ में 950.50 रुपये और पटना में 1,002.50 रुपये पर सिलेंडर उपलब्ध है। इससे स्पष्ट है कि शहरों के हिसाब से कीमतों में मामूली अंतर है।
कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट
कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें भी शहर के अनुसार अलग-अलग हैं। दिल्ली में 1,884.50 रुपये, मुंबई में 1,836 रुपये, बेंगलुरू में 1,958 रुपये, हैदराबाद में 2,105.50 रुपये, कोलकाता में 1,988.50 रुपये, चेन्नई में 2,043.50 रुपये और लखनऊ में 2,007 रुपये प्रति सिलेंडर का रेट चल रहा है। इन कीमतों में भी पिछले 20 दिनों से कोई बदलाव नहीं आया है।
सप्लाई चेन पर असर
भारत अपनी LPG जरूरत का करीब 60 प्रतिशत खाड़ी देशों से मंगाता है। हाल ही में ईरान संघर्ष के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मार्ग प्रभावित हुआ, जिससे सप्लाई चेन पर दबाब पड़ा। कुछ एलपीजी टैंकर अब भारत आ चुके हैं। सरकार ने तेल कंपनियों को घरेलू उत्पादन बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि घरेलू स्तर पर गैस की आपूर्ति प्रभावित न हो।
The post आज आपके शहर में गैस का भाव बढ़ा या घटा? जानिए अपने शहर का रेट और बनाएं सही अपनी रणनीति! appeared first on Vedant Samachar.
]]>The post लॉन्च से पहले ही खुल गया राज! OnePlus Nord 6 के फीचर्स और कीमत ने मचाई हलचल appeared first on Vedant Samachar.
]]>दमदार परफॉर्मेंस और डिस्प्ले का कॉम्बिनेशन
लीक जानकारी के अनुसार, OnePlus Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए तैयार होगा. कंपनी का दावा है कि यह फोन 165fps तक गेमिंग को सपोर्ट कर सकता है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगा. इसके अलावा, इसमें 6.78 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है.
बैटरी और चार्जिंग में बड़ा अपग्रेड
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh की बड़ी बैटरी बताई जा रही है. इतनी बड़ी बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है, जिससे बार-बार चार्जिंग की जरूरत कम होगी. इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है.
मिलेगा दमदार कैमरा
कैमरा सेगमेंट में यह फोन 50 मेगापिक्सल के Sony LYT-600 सेंसर के साथ आ सकता है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलने की संभावना है. इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. फोन में LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जिससे स्पीड और परफॉर्मेंस बेहतर होगी.
कितनी होगी कीमत
लीक्स के मुताबिक, OnePlus Nord 6 की शुरुआती कीमत भारत में 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है. यह इसे मिड-प्रीमियम सेगमेंट में रखेगा, जहां इसकी सीधी टक्कर अन्य हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन्स से होगी. फोन को Holographic Quick Silver, Pitch Black और Fresh Mint जैसे कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया जा सकता है. फोन को 7 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है.
The post लॉन्च से पहले ही खुल गया राज! OnePlus Nord 6 के फीचर्स और कीमत ने मचाई हलचल appeared first on Vedant Samachar.
]]>