Vedant Samachar

आज आपके शहर में गैस का भाव बढ़ा या घटा? जानिए अपने शहर का रेट और बनाएं सही अपनी रणनीति!

Vedant Samachar
2 Min Read

नई दिल्ली,29 मार्च: आज 29 मार्च 2026 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कंपनियों की तरफ से पिछले 20 दिनों में कीमतों में कोई बढ़ोतरी या कमी नहीं की गई है। महीने की शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के रेट में 60 रुपये का इजाफा किया था, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर में 144 रुपये की बढ़ोतरी की थी। फिलहाल सिलेंडर के दाम हर शहर में अलग-अलग बने हुए हैं।

मुख्य शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर के रेट
आज राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर 913 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई में 912.50 रुपये, बेंगलुरू में 915.50 रुपये, हैदराबाद में 965 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, चेन्नई में 928.50 रुपये, लखनऊ में 950.50 रुपये और पटना में 1,002.50 रुपये पर सिलेंडर उपलब्ध है। इससे स्पष्ट है कि शहरों के हिसाब से कीमतों में मामूली अंतर है।

शहरआज का रेट (₹)
हैदराबाद₹965
बेंगलुरू₹915.50
मुंबई₹912.50
दिल्ली₹913
कोलकाता₹939
चेन्नई₹928.50
लखनऊ₹950.50
पटना₹1002.50

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट
कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें भी शहर के अनुसार अलग-अलग हैं। दिल्ली में 1,884.50 रुपये, मुंबई में 1,836 रुपये, बेंगलुरू में 1,958 रुपये, हैदराबाद में 2,105.50 रुपये, कोलकाता में 1,988.50 रुपये, चेन्नई में 2,043.50 रुपये और लखनऊ में 2,007 रुपये प्रति सिलेंडर का रेट चल रहा है। इन कीमतों में भी पिछले 20 दिनों से कोई बदलाव नहीं आया है।

शहरआज का रेट (₹)
दिल्ली₹1,884.50
मुंबई₹1,836
बेंगलुरू₹1,958
हैदराबाद₹2,105.50
कोलकाता₹1,988.50
चेन्नई₹2,043.50
लखनऊ₹2,007

सप्लाई चेन पर असर
भारत अपनी LPG जरूरत का करीब 60 प्रतिशत खाड़ी देशों से मंगाता है। हाल ही में ईरान संघर्ष के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मार्ग प्रभावित हुआ, जिससे सप्लाई चेन पर दबाब पड़ा। कुछ एलपीजी टैंकर अब भारत आ चुके हैं। सरकार ने तेल कंपनियों को घरेलू उत्पादन बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि घरेलू स्तर पर गैस की आपूर्ति प्रभावित न हो।

Share This Article