[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Bigg Boss Winner: गौरव खन्ना बने ‘बिग बॉस 19’ के विनर, सलमान खान के शो को किया अपने नाम

Bigg Boss 19 Winner: टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी और कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ के तमाम फैंस को जिस पल का इंतजार था, वो पल आ गया है. विनर के नाम का एलान हो चुका है. गौरव खन्ना ने इस सीजन को अपने नाम कर लिया है.

7 दिसंबर को इस शो का ग्रैंड फिनाले हुआ, जहां पर होस्ट सलमान खान ने विनर के तौर पर उनके नाम का एलान किया है. फरहाना भट्ट शो की रनर अप रहीं. दोनों ने ही इस सीजन में खूब सुर्खियों बटोरी. दोनों ने अपने-अपने तरीके से गेम खेला और सभी को पीछे छोड़ते हुए टॉप-2 कंटेस्टेंट बने.

सलमान खान ने पहले बतौर विनर गौरव के नाम का एलान किया और फिर उन्हें इस सीजन की ट्रॉफी सौंपी. जैसे ही खुलासा हुआ कि वो विजेता बन गए हैं वहां बैठे तमाम लोग उनके लिए तालिया बजाने लगे. उन्हें सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं मिली बल्कि उन्हें 50 लाख रुपये की कैश प्राइज मनी भी मिली है. ये शो 24 अगस्त से शरू हुआ था. यानी 15 हफ्तों के बाद इसे अपना विनर मिला है.

[metaslider id="133"]