[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया…

नई दिल्ली,05 दिसंबर: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर पुतिन को 21 तोपों की सलामी दी गई. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर हैं. गुरुवार को वह दिल्ली पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने खुद एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. आज रूसी राष्ट्रपति के दौरे का दूसरा दिन है.

आज पुतिन और पीएम मोदी 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. आज की मीटिंग में सारा फोकस ट्रेड, डिफेंस और एनर्जी से जुड़े कई समझौतों पर होगा जिसका ऐलान दोनों नेता जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे. शाम को 7 बजे पुतिन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मीटिंग के लिए राष्ट्रपति भवन जाएंगे. 2022 में रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से यह पुतिन का पहला भारत दौरा है.

[metaslider id="133"]