[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

छत्तीसगढ़ में ट्रेनें रद्द : 13 दिसंबर तक यात्रियों को होगी परेशानी, कई ट्रेनों का रूट व संचालन प्रभावित

बिलासपुर/रायपुर, 4 दिसंबर 2025 (वेदांत समाचार)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल लाइन पर चौथी लाइन निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में चांपा–खरसिया सेक्शन के बाराद्वार स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस तकनीकी कार्य के चलते कई यात्री ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अग्रिम सूचना जारी की है।

रेलवे के अनुसार निम्न ट्रेनें निर्धारित अवधि में रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से बदला जाएगा।

09 से 13 दिसंबर तक रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
    (09 से 13 दिसंबर 2025 तक दोनों दिशाओं में रद्द)

08 से 12 दिसंबर तक रद्द रहने वाली ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर
    (08 से 12 दिसंबर 2025 तक रद्द)

09 से 13 दिसंबर तक रद्द रहने वाली ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
    (09 से 13 दिसंबर 2025 तक रद्द)

रास्ते में समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें

  • 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर
    (09 से 13 दिसंबर 2025 तक)
    गोंदिया से चलकर बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी, बिलासपुर–झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
  • 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर
    (09 से 13 दिसंबर 2025 तक)
    यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी, झारसुगुड़ा–बिलासपुर खंड में रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय और ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य करें। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संबंधित सेक्शन में रेल संचालन और अधिक सुगम हो सकेगा।

[metaslider id="133"]