[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

फ़ार्स फ़िल्म ने रिकॉर्ड कीमत पर ख़रीदे स्वयंभू के ओवरसीज़ राइट्स

मुंबई । निकिल सिद्धार्था, साम्युक्था और नभा नटेश की आने वाली ऐतिहासिक एक्शन फ़िल्म स्वयंभू का शूट पूरा हो चुका है। इस मौके पर मेकर्स ने राइज़ ऑफ़ स्वयंभू नाम का एक खास वीडियो जारी किया। इस वीडियो में फ़िल्म की भव्य दुनिया, शानदार सेट्स और बड़े पैमाने पर हुए काम की झलक दिखाई गई है। यह वीडियो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

अब मेकर्स ने एक और बड़ी खबर साझा की है — फ़िल्म के ओवरसीज़ (विदेशों में) राइट्स फ़ार्स फ़िल्म ने ख़रीद लिए हैं।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक ज़बरदस्त वीडियो डालकर बताया कि ओवरसीज़ राइट्स फ़ार्स फ़िल्म को बेच दिए गए हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ यह कैप्शन भी जोड़ा

मनोरंजन जगत के कुछ बेहतरीन टेक्निशियंस और क्रिएटर्स — डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारि, KGF और Salaar के म्यूज़िक डायरेक्टर रवि बसरूर, बाहुबली और RRR के सिनेमैटोग्राफ़र के.के. सेंथिल कुमार, बाहुबली के एडिटर तमीराजू और कई अन्य प्रतिभाशाली आर्टिस्ट — सभी इस महत्वाकांक्षी फ़िल्म की तैयारी में जुड़े। फ़िल्म की शूटिंग में लगभग 170 दिन लगे।

स्वयंभू को पिक्सेल स्टूडियोज़ के भूवन और श्रीकर ने प्रोड्यूस किया है। भारत के गौरवशाली इतिहास और शाश्वत वैभव को समर्पित यह भव्य फ़िल्म अगले साल 13 फ़रवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर दुनियाभर में रिलीज़ होगी।

[metaslider id="133"]