[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

5 लोगों की दर्दनाक मौत: बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर…

पटना,30नवंबर: मोतिहारी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक साथ आठ से अधिक बाइक व एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और करीब एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया और थानाध्यक्ष से लेकर डीएसपी तक से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई. घटना कोटवा के दीपउ मोड़ की है. जानकारी के मुताबिक आज दोपहर करीब 12.30 बजे कोटवा के दीपउ मोड़ के पास सड़क पार करने के लिए दर्जनों बाइक सवार, ई-रिक्शा व पैदल यात्री खड़े थे.

इस बीच एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क पार करने के इंतजार में खड़े लोगों को रौंद दिया, जिसमें पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी व चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते हजारों लोग इकट्ठा हो गए. लोगों ने सबसे पहले घायलों अस्पताल भेजा. उसके बाद दिल्ली-काठमांडू राजमार्ग को जाम करके हंगामा करने लगे. गुस्साए लोगों की थानाध्यक्ष से लेकर डीएसपी तक से तीखी नोकझोंक हो गई.

[metaslider id="133"]