[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

JR NTR : दीं 300 करोड़ की 2 फ्लॉप फिल्में, अब जूनियर एनटीआर ने मिलाया प्रभास के डायरेक्टर संग हाथ, आया शूटिंग अपडेट

मुंबई : साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर का साउथ में बहुत नाम है और वे बॉलीवुड में भी अब जाना-माना नाम बन गए हैं. उनकी फिल्मों का इंतजार फैंस को हमेशा से रहता है. एक्टर की पिछली फिल्म वॉर 2 थी जिससे उन्होंने एक विलेन के तौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया. अब एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं. वे सलार फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील के साथ फिल्म कर रहे हैं और इस फिल्म को लेकर अपडेट आने भी शुरू हो गए हैं.

जूनियर एनटीआर पहले से ही देवरा 2 फिल्म का हिस्सा हैं. इसके अलावा एक्टर अब इस फिल्म में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाते नजर आएंगे. इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल NTRNeel रखा गया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को लेकर क्या अपडेट आ गए हैं.

कब शुरू होगी NTRNeel पहले शेड्यूल की शूटिंग?
NTRNeel फिल्म की बात करें तो इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है. इस फिल्म को थिएटर्स में 25 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा. वहीं इस एक्शन-एंटरटेनर फिल्म की शूटिंग की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग 20 दिनों तक चलेगी और इसकी शुरुआत दिसंबर के पहले हफ्ते से की जा सकती है. फिल्म की ये शूटिंग इसके क्रूशियल सेगमेंट के लिए है लेकिन इसकी शूटिंग को लेकर अभी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है.

नहीं चलीं पिछली कुछ फिल्में
एक्टर की फिल्म RRR की बात करें तो इस फिल्म को दुनियाभर में सराहा गया और फिल्म को बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से भी नवाजा है. इसके बाद उनकी फिल्म देवरा आई थी. ये फिल्म भी अच्छी कमाई नहीं कर सकी थी. वहीं इसके अलावा उनकी फिल्म वॉर 2 भी अच्छी कमाई करने में सफल नहीं रही थी. अब जूनियर एनटीआर के पास साल 2026 के लिए दो फिल्में हैं. वे देवरा फिल्म के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे. वहीं NTRNeel फिल्म से भी एक्टर को काफी उम्मीदें होंगी.

[metaslider id="133"]