[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG NEWS : पहाड़ा नहीं पढ़ सका छात्र, शिक्षक की पिटाई से चेहरे में सूजन…

बलरामपुर,29नवंबर (वेदांत समाचार) । रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पलगी स्थित प्राथमिक शाला जावाखाड़ी में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले 7 वर्षीय छात्र के साथ शिक्षक के मारपीट का मामला सामने आया है. पिटाई भी ऐसी, जिसमें छात्र की आंख में खून नजर आने लगा, और उसका चेहरा बुरी तरह सूज गया है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भोजन अवकाश के बाद कक्षा में शिक्षक उदय यादव पहुंचे और छात्र भागीरथी यादव को गिनती सुनाने को कहा.

गिनती में गलती होते ही शिक्षक ने आवेश में आकर उसके चेहरे पर लगातार थप्पड़ मारने शुरू कर दिए. बच्चे के रोने और सिर झुकाने पर भी शिक्षक रुके नहीं और पिटाई जारी रखी.पीड़ित छात्र के पिता धनंजय यादव ने आरोप लगाया कि शिक्षक अक्सर नशे की हालत में स्कूल आते हैं और घटना के समय भी वह नशे में थे. घर पहुंचकर रोते हुए बच्चे ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन त्रिकुंडा थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया.

[metaslider id="133"]