[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

एयरबस 6000 विमानों में करेगा सॉफ्टवेयर बदलाव, दुनियाभर के उड़ानों पर पड़ेगा असर, इस वजह से उठाया गया कदम

नई दिल्ली,29नवंबर : एयरबस द्वारा अपने बेड़े के 6000 से अधिक विमानों में तकनीकी अपडेट की जरूरत को लेकर जारी की गई एडवाइजरी के बाद दुनियाभर में उड़ान सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा है। कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को अचानक अपनी उड़ानें रद्द या विलंबित करनी पड़ीं, जिससे यात्रियों को घंटों से लेकर कई हफ्तों तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।

एडवाइजरी जारी होने के बाद एयर फ्रांस ने सोमवार को 35 उड़ानें रद्द कीं, जबकि जापानी एयरलाइंस ने 65 उड़ानें रद्द करने का निर्णय लिया। असर भारत तक भी पहुंचा है। एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर बताया है कि एयरबस द्वारा निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया का पालन करते हुए उड़ानों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए जा सकते हैं।

एयरबस की ओर से जारी यह वैश्विक अपडेट सुरक्षा और तकनीकी मानकों को मजबूत करने के लिए अनिवार्य बताया गया है। इसके चलते विभिन्न देशों में एयरलाइंस अपने संचालन कार्यक्रमों की पुनर्समीक्षा कर रही हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति यात्रा से पहले एयरलाइन के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर अवश्य जांच लें।

[metaslider id="133"]