[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

‘तुझे और तेरे परिवार को गायब कर देंगे..’ तान्या मित्तल पर FIR करने वाले शख्स को मिल रही हैं धमकियां

Tanya Mittal Faizan Ansari: तान्या मित्तल भले ही बिग बॉस के घर के अंदर हैं लेकिन बाहर उनको लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने वाला है। बता दें कि कुछ दिनों पहले एक शख्स जिसका नाम फैजान अंसारी है.

उसने तान्या मित्तल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। फैजान का आरोप था कि तान्या ने कई लोगों को धोखा दिया है और अपने करीबी लोगों को भी नुकसान पहुंचाया है।उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यों के कारण उनके प्रेमी बलराज को जेल हो गई। फैजान ने उन पर बिग बॉस 19 में अपनी फैमिली और निजी जीवन के बारे में झूठ बोलने का भी आरोप लगाया।

अक्तूबर में फैजान ने तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी और अब उनको लगातार धमकियां मिल रही हैं। फैजान की मानें तो तो उनको जान से मारने से लेकर परिवार तक को नुकसान पहुंचाने की बात कही जा रही है। इन धमकियों से परेशान होकर फैजान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास शिकायत दर्ज की और इसका शिकायतपत्र सामने आया है।इसके अलावा एक कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही है जिसमें फैजान को एक शख्स धमकी दे रहा है और लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम ले रहा है। कहा जा रहा है कि इंटरनेट कॉल के जरिए कॉंट्रैक्ट किलर्स फोन कर रहे हैं और बड़े बड़े नाम ले रहे हैं।

फैजान ने रिकॉर्डिंग से लेकर शिकायतपत्र तक सबकुछ लोगों के सामने रखा है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर तान्या मित्तल को किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है।बिग बॉस से निकलने के बाद वो कैसे रिएक्ट करती हैं ये तो वक्त ही बताएगा। इसके अलावा इन धमकियों को लेकर पुलिस फैजान का कैसे साथ देती है ये देखने वाली बात होगी। फिलहाल फैजान काफी डरे हुए हैं। फैजान अंसारी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं जो कि इस केस के बाद सुर्खियों में हैं।

[metaslider id="133"]