[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Accident News: रायगढ़–लाखा रोड पर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 6 यात्री घायल; बस चालक की हालत गंभीर

रायगढ़,16नवंबर (वेदांत समाचार) । आज रविवार सुबह रायगढ़–लाखा रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां कापू की ओर जा रही जोशी बस और एक तेज रफ्तार ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें बस चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जोशी बस जब लाखा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खोते हुए सीधे बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री तेज आवाज और झटके के बावजूद सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल यात्रियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल बस चालक को विशेष चिकित्सा सहायता के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस तकनीकी जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

[metaslider id="133"]