[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ बांस तीर्थ संकल्पना सम्मेलन में होंगे शामिल…

बेमेतरा,14नवंबर (वेदांत समाचार) । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा दौरे पर रहेंगे. इससे पहले महानदी भवन, मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना की 33 वीं बैठक में शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में शामिल होंगे.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन विभाग की भी बैठक लेंगे. दोपहर करीब 3 बजे बेमेतरा पहुंचेंगे. बेमेतरा में आयोजित छत्तीसगढ़ बांस तीर्थ संकल्पना सम्मेलन में होंगे शामिल. शाम करीब 5 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

[metaslider id="133"]