[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

छत्तीसगढ़: कल के बाद कभी भी जारी हो सकती है कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची, 36 जिलों में नए चेहरे आएंगे सामने

रायपुर,13 नवंबर (वेदांत समाचार ) । प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से इंतजार की जा रही जिलाध्यक्षों की नई लिस्ट अब जल्द जारी होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, 14 नवंबर के बाद कभी भी जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी।

किस जिले से कौन हैं दावेदारी की रेस में आगे

कांग्रेस संगठन में जिलाध्यक्षों की दौड़ में कई नामों की चर्चा है-

रायपुर शहर: सुबोध हरितवाल, कुमार मेनन, विनोद तिवारी

रायपुर ग्रामीण: प्रवीण साहू, उधोराम वर्मा, भावेश बघेल

कोरबा शहर: नत्थू, पालू राम

कोरबा ग्रामीण: मनोज

खैरागढ़: सुनील, अशोक साहू, हेमंत वैष्णव, रंजीत चंदेल

धमतरी: निशू, तारणी, पंकज महावर

बड़े बदलाव की तैयारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन में इस बार बड़ा फेरबदल भी देखने को मिलेगा। पार्टी के 41 जिलाध्यक्षों में से केवल 5 पदाधिकारियों को दोबारा मौका मिल सकता है। ये वही हैं जिनकी नियुक्ति करीब छह महीने पहले की गई थी। हालांकि, कई जिलों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, इसलिए उनमें बदलाव तय माना जा रहा है।

बाकी 36 जिलों में नए चेहरे सामने आएंगे। कांग्रेस इस बार ‘परफॉर्मेंस बेस्ड सिस्टम’ अपना रही है, जिसके तहत हर छह महीने में जिलाध्यक्षों के काम की समीक्षा होगी। दुर्ग, पाटन, सरगुजा, अंबिकापुर और बलरामपुर के जिलाध्यक्ष दोबारा बनाए जा सकते हैं।

लागू होगा ‘उदयपुर फॉर्मूला’

कांग्रेस संगठन इस बार ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नीति को सख्ती से लागू करने जा रही है। उदयपुर चिंतन शिविर में तय किए गए इस फॉर्मूले के अनुसार, अब एक नेता को केवल एक ही जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही पार्टी युवाओं, महिलाओं और पिछड़े वर्गों को प्राथमिकता देने की तैयारी में है।

नए जिलाध्यक्षों के चयन में ये मानक रहेंगे:

50% टिकट 50 वर्ष से कम उम्र के नेताओं को
40% भागीदारी महिलाओं को
पिछड़ा वर्ग और सामाजिक नेतृत्व को प्राथमिकता
नई जिलाध्यक्षों की लिस्ट के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस का चेहरा बदलने की तैयारी पूरी है,अब बस आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

[metaslider id="133"]