[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

कोयला खदानों की सुरक्षा पर 50वीं बैठक 12 नवंबर को, 11 महीने बाद होगी समीक्षा…

कोयला खदानों की सुरक्षा पर 50वीं बैठक 12 नवंबर को, 11 महीने बाद होगी समीक्षा…

नई दिल्ली। कोयला खदानों की सुरक्षा से जुड़ी स्टैंडिंग कमेटी ऑन सेफ्टी इन कोल माइंस की 50वीं बैठक 12 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी। बैठक शाम 6 बजे से प्रारंभ होगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी करेंगे।

इस बैठक में कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के चेयरमैन, सभी अनुषंगी कंपनियों के सीएमडी एवं निदेशक (तकनीकी), सिंगरेनी कोलियरीज़ कंपनी लिमिटेड (SCCL) के सीएमडी, और निजी कोल कंपनियों के प्रमुख उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि समिति की 49वीं बैठक 17 दिसंबर 2024 को हुई थी, जबकि उससे पहले 48वीं बैठक दिसंबर 2022 में आयोजित की गई थी। यानी लगभग दो वर्ष बाद 49वीं बैठक और अब लगभग एक वर्ष बाद 50वीं बैठक होने जा रही है।

बैठकों के बीच यह लंबा अंतराल इस बात की ओर इशारा करता है कि केंद्र सरकार कोयला खदानों की सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है। साथ ही, ट्रेड यूनियनों की निष्क्रियता भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि इतने विलंब के बावजूद किसी संगठन ने समय पर बैठक बुलाने के लिए पहल नहीं की।

[metaslider id="133"]

Vedant Samachar