[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

BREAKING NEWS : महिला आई करंट की चपेट में, शिकारियों की वजह से मौत…

रायगढ़,26अक्टूबर (वेदांत समाचार)। जिले में एक महिला की जंगल में मिली। महिला का शव औंधे मुंह पड़ा था। संभवना जताई जा रही है कि वन्यप्राणी को मारने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से तार और अन्य सामान जब्त किया है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिवरी गांव की 41 वर्षीय घसनिन मांझी गुरुवार को कहीं निकली थी और घर नहीं लौट सकी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

ये भी पढ़ें : सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हमारी सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री श्री साय

शनिवार को ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने महिला की लाश देखी। इसके बाद धीरे-धीरे पूरे गांव में इसकी खबर लग गई और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की मौत शिकारियों के जंगली जानवर का शिकार करने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में ने से होने की संभावना है। पुलिस ने घटना स्थल से शिकार में इस्तेमाल किए गए तार और अन्य सामान जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

[metaslider id="133"]