[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Central Deputation : IPS आशुतोष सिंह को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, CBI में बनाए गए SP…

छत्तीसगढ़ ,23अक्टूबर (वेदांत समाचार) । छत्तीसगढ़ कैडर के IPS IPS आशुतोष सिंह को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में SP के पद पर पोस्टिंग मिली है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर ने उनकी प्रतिनियुक्ति को औपचारिक मंजूरी देते हुए राज्य सरकार को 3 हफ्ते में उन्हें रिलीव करने के निर्देश जारी किए हैं। उनका कार्यकाल ज्वाइन से 5 वर्ष तक या अगले आदेश जारी होते तक रहेगा।

महासमुंद SP के पद पर हैं कार्यरत
IPS आशुतोष सिंह 2012 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। IPS आशुतोष सिंह ने 24 दिसंबर 2012 को अपनी सेवाएं देना शुरू किया।

IPS आशुतोष सिंह ने हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी से प्रशिक्षण पूरा किया और फिर फील्ड ट्रेनिंग के लिए रायपुर जिले में प्रशिक्षु IPS के रूप में पोस्टिंग प्राप्त की। वे अभनपुर थाना प्रभारी भी रहे। इसके बाद सरगुजा जिले में DSP हेड चर्टर और फिर अंबिकापुर में CSP के पद पर तैनात हुए। अंबिकापुर में CSP रहते हुए उन्होंने 5 नवंबर 2014 से 5 सितंबर 2015 तक अपनी सेवाएं दी और तेज तर्रार और प्रभावशाली पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई। आशुतोष सिंह वर्तमान में महासमुंद जिले के SP का दायित्व निभा रहे हैं।

[metaslider id="133"]