[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

दिवाली पर खरीदें ये 5 ‘कुबेर’ शेयर, भर जाएगी आपकी तिजोरी!…

दिवाली के खास मौके पर बहुत से लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं. अगर आप भी अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो ब्रोकरेज फर्म ने 4 शानदार शेयरों की एक लिस्ट जारी की है, जो आपके पोर्टफोलियो की चमक बढ़ा सकते हैं.

इस लिस्ट में सबसे पहला ‘कुबेर’ शेयर है पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह शेयर सबसे ज्यादा, यानी करीब 26.6% का मुनाफा दे सकता है. इसका मौजूदा भाव ₹397 के आसपास है और एक्सपर्ट्स ने इसके लिए ₹502 का टारगेट रखा है.

HDFC सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड देवर्ष वकील ने MSTC को अच्छा निवेश बताया है. यह सरकारी कंपनी कोयला नीलामी, स्क्रैपेज (महिंद्रा के साथ) और इक्विपमेंट लीजिंग जैसे सेक्टर में काम करती है. उन्होंने MSTC का टारगेट प्राइस 673 रुपये बताया है, जिससे अगले एक साल में करीब 24% रिटर्न मिल सकता है.

देवर्ष वकील ने नॉर्दन आर्क पर दांव लगाया है, जो एक तेजी से बढ़ती NBFC है. इसकी मजबूत टेक्नोलॉजी, सख्त क्रेडिट पॉलिसी और कम NPA इसे ब्याज दर में कटौती और लिक्विडिटी सुधार जैसे हालात में फायदा दिला सकते हैं. वकील के मुताबिक, कंपनी का वैल्यूएशन सिर्फ 1.2x बुक वैल्यू पर है, जो काफी सस्ता है. इस शेयर का टारगेट प्राइस 333 रुपये रखा गया है, जो अगली दिवाली तक हासिल हो सकता है.

चौथा तेज़ी वाला शेयर है शीला फोम, जो स्लीपवेल और कर्लऑन जैसी ब्रांड की पैरेंट कंपनी है. वकील के मुताबिक, कंपनी अब धीरे-धीरे स्थिरता की ओर बढ़ रही है और टियर-2, टियर-3 शहरों को टारगेट कर रही है. वकील का मानना है कि यह एक हाई-रिस्क, हाई-रिटर्न शेयर है, जो आने वाले समय में पोर्टफोलियो के लिए ‘अल्फा जनरेटर’ बन सकता है.

5वे नंबर पर है HDFC लाइफ इंश्योरेंस का शेयर. अगर आप सुरक्षित और बढ़िया रिटर्न चाहते हैं तो इसमें पैसा लगा सकते हैं. ब्रोकरेज फर्म रेलिगेयर ब्रोकिंग का कहना है कि यह शेयर 17% तक की ग्रोथ दिखा सकता है. इसका मौजूदा दाम ₹744 है और टारगेट ₹870 का दिया गया है.

ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

[metaslider id="133"]