[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

प्रेमानंद महाराज की इस 20 सेकेंड की क्लिप ने हिला दिया इंटरनेट! पंजाबी गाने पर करते दिखे भांगड़ा, Watch Here

आज बच्चे-बच्चे के मुंह पर प्रेमानंद महाराज का नाम है। प्रेमानंद महाराज के प्रवचन बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक का मार्गदर्शन करते हैं। प्रेमानंद महाराज इस सहज भाषा में लोगों को समझा रहे हैं कि आज देश का युवा भक्ति की राह पर निकल गया है। लोगों की उंगलियों पर काउंटर लगे हैं और मुंह पर राधा नाम है। जहां लोग देर रात तक क्लबों में डांस करते थे। वहीं अब अधिकतर युवा प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए उनकी पदयात्रा में शामिल होते हैं। यही वजह है कि अधिक संख्या में लोग प्रेमानंद महाराज को फॉलो करते हैं।

प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं भक्त लेकिन जैसे ही लोगों को प्रेमानंद महाराज की बिगड़ती तबीयत की खबर मिली लोगों ने उनके आश्रम के बाहर इंतजार करना शुरू कर दिया और तब तक लोगों ने इंतजार किया जब तक प्रेमानंद महाराज ने पदयात्रा शुरू नहीं कर दी। अभी भी प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य दुरुस्त नहीं है, लेकिन फिर भी वह राधा नाम जपकर अपने भक्तों के लिए पदयात्रा पर निकल रहे हैं।

प्रेमानंद महाराज के वीडियो इतने ज्यादा पसंद किए जाते हैं कि हर कोई उनके नए वीडियो दिखने के लिए उत्सुक रहता है। बता दें कि प्रेमानंद महाराज का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि प्रेमानंद महाराज कई संतों के बीच खड़े हैं। गाने की शुरुआत ‘बारी बरसी खटन गया सी’ से शुरू होती है। इतने में ही भांगड़ा बजना शुरू हो जाता है और पीछे खड़े संत उसी भांगड़े की धुन के साथ ही राधा नाम जपने लगते हैं। यह सुनते ही प्रेमानंद महाराज अपने पैर थिरकाने से रोक नहीं पाते हैं। चेहरे पर मुस्कान के साथ उनके पैर थिकरने लगते हैं।

https://www.instagram.com/reel/DPSkbHUCZ-p/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है आज तो आपके ऐसे दर्शन देख दिल खुश हो गया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा प्रेमानंद महाराज जी जैसा कोई और नहीं मिलेगा।

[metaslider id="133"]