[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

कोरबा,07 अक्टूबर 2025 (वेदांत समाचार)। एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा शहरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 03-03 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 08 अक्टूबर 2025 से मंगाया गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर निर्धारित है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं सहायिका पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं निर्धारित है। आवेदिकाओं को संबंधित वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है।

आवेदन पत्र पर पद एवं केन्द्र का नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा। आवेदिकाओं की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। इच्छुक आवेदिकाएं निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन सीधे अथवा साधारण/पंजीकृत डाक के माध्यम से परियोजना कार्यालय में प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक कार्यालयीन दिवस में जमा कर सकते है।

आवेदन की शर्ते तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय कोरबा, नगर निगम के सूचना पटल एवं सभी संबंधित वार्डो के आंगनबाड़ी के सूचना पटल पर उपलब्ध है। वार्डवार कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों की जानकारी एवं नियुक्ति के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

[metaslider id="133"]