[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

करूर भगदड़ : राहुल गांधी ने जताया शोक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हर संभव सहयोग का आग्रह

करूर। तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई भगदड़ की घटना में कई लोगों की मौत पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा, “करूर में राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुखद घटना से मैं बेहद दुखी हूं, जिसमें कई अनमोल जानें चली गईं। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की है कि वे पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद प्रदान करें तथा राहत एवं बचाव कार्यों में प्रशासन का सहयोग करें।

[metaslider id="133"]