[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Coal India ब्रेकिंग: बोनस की बैठक पर लगी रोक कोलकाता हाई कोर्ट ने हटाया, बैठक होगी !

कोरबा, 24 सितम्बर (वेदांत समाचार)। कोयला कामगारों के बोनस के मुद्दे पर कोलकाता हाई कोर्ट ने आज सीआईएल प्रबंधन को बड़ी राहत देते हुए बोनस की मीटिंग पर लगी रोक को हटाते हुए बैठक करने की अनुमति प्रदान किया है।बैठक में इंटक के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक प्रबंधन आज सुबह ही मानकीकरण समिति के सभी सदस्यों को फोन द्वारा सूचना देते हुए बैठक में शामिल होने के लिए तैयार रहने को कहा था।सूत्रों के मुताबिक सीआईएल प्रबंधन कल 25 सितंबर को बैठक करने की तैयारी में जुट गया है।

वहीं सीआईएल के एक वरिष्ठ अधिकृत सूत्र के मुताबिक ये सीआईएल के विशेष प्रयास का नतीजा है।सीआईएल ने आज कोलकाता हाई कोर्ट में स्पेशल मेंशन करते हुए बैठक पर लगी रोक हटाने की गुहार लगाई थी।जिस पर माननीय कोर्ट ने राहत प्रदान किया।उल्लेखनीय है कि 22 सितंबर को मानकीकरण समिति की बैठक पर कोलकाता हाई कोर्ट ने फाइनल ऑर्डर जारी तक बैठक सस्पेंड कर दिया।इसके बाद बैठक स्थगित कर दी गयी।एटक, इंटक, एचएमएस और सीटू ने एक लाख पूजा अग्रिम की मांग करते आंदोलन शुरू कर दिया।

चार यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने यूनिट स्तर पर विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी शुरू कर दिया।प्रबंधन एपेक्स जेसीसी के माध्यम से बोनस तय करने का प्रयास शुरू किया।तब एटक, एचएमएस और सीटू ने एपेक्स जेसीसी की बैठक का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया।जिससे प्रबंधन दवाब में आ गया।

[metaslider id="133"]