[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

40 रुपये तक कम हुई नंदिनी दूध की कीमत.. GST रिफॉर्म के बाद 70 दूसरे प्रोडक्ट के दामों में भी बड़ी कटौती.. देखें प्राइज लिस्ट

बेंगलुरु,24 सितम्बर : कर्नाटक सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ ने जीएसटी सुधारों को लागू किये जाने के बाद नंदिनी दूध उत्पादों के दामों में बड़ा बदलाव किया है। 20 सितंबर को एक नोटिस जारी करते हुए बताया गया है कि, जिसमें नंदिनी के कुल 21 दूध उत्पादों की कीमतों में बदलाव किया गया। इनमें घी, पनीर, चीज़, आइसक्रीम, चॉकलेट आदि शामिल हैं। डेयरी उत्पादों पर जीएसटी में कमी के कारण ‘नंदिनी’ दूध उत्पादों की बिक्री कीमतों में कमी की गई है।

नंदिनी उत्पादों के दाम में कटौती
दरअसल पिछले दिनों भारत सरकार ने घी, पनीर, चीज़, आइसक्रीम, चॉकलेट आदि जैसे आवश्यक खाद्य उत्पादों पर माल और सेवा कर (जीएसटी) कम कर दिया था। इसके बाद कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) ने ‘नंदिनी’ दूध उत्पादों की बिक्री कीमतों में बदलाव किया है। कर्नाटक मिल्क फेडरेशन ने बताया है कि, संशोधन के बाद, 1000 मिलीलीटर घी, जिसकी कीमत पहले 650 रुपये थी, अब 610 रुपये में मिलेगा। 500 ग्राम अनसाल्टेड बटर की कीमत अब 19 रुपये कम होकर 286 रुपये होगी। 1 किलो प्रोसेस्ड चीज़ ब्लॉक की कीमत 530 रुपये से घटकर 497 रुपये होगी।

[metaslider id="133"]