[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

अग्रवाल समाज सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी – मनीष

कोरबा, 23 सितंबर (वेदांत समाचार)। अग्रसेन सेवा संघ चंद्रपुर द्वारा आयोजित भव्य अग्रसेन जयंती समारोह में दर्री जमनीपाली के मनीष अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में अग्रसेन सेवा संघ, मारवाड़ी युवा मंच, अग्रवाल महिला समिति एवं मारवाड़ी युवा मंच चंद्रहासिनी शाखा के समस्त पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि “अग्रसेन महाराज का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने समाज में समानता, सहयोग और परोपकार का जो संदेश दिया, वही आज की सबसे बड़ी जरूरत है। समाज तभी प्रगति कर सकता है जब हम सब अपने मतभेद भुलाकर एकता और भाईचारे से आगे बढ़ें।”

उन्होंने आगे कहा कि “हमारा अग्रवाल समाज व्यापार, शिक्षा, सेवा और सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहा है। अब समय है कि हम नई पीढ़ी को भी इन मूल्यों से जोड़ें, ताकि आने वाले समय में समाज और अधिक मजबूत हो सके। व्यक्तिगत सफलता तभी सार्थक है जब उसका लाभ पूरे समाज को मिले। यदि हर व्यक्ति अपने स्तर पर थोड़ी-थोड़ी सेवा भावना जोड़े तो समाज को नई दिशा और पहचान मिलेगी।”

समारोह में मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल के कर कमलों से विभिन्न जयंती प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। समिति द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष सम्मान प्रदान किया गया तथा उनके आगमन हेतु आभार प्रकट किया गया।

[metaslider id="133"]