[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Korba News : मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत, 2 महिला के साथ टॉयलेट करने गई थी, साड़ी फंसने से हुआ हादसा

कोरबा जिले में टॉयलेट करने गई एक महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला निकॉर्न कंपनी में मिट्टी डंप करने का काम करती थी। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है।

बताया जा है कि ग्राम जपेली की रहने वाली 50 वर्षीय जाम बाई दो महिलाओं के साथ टॉयलेट की गई थी। जब तीनों लौट रहे थे, तो जाम बाई की साड़ी पटरी में फंस गई। इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी आ गई।अन्य दो महिलाएं भाग निकलीं, लेकिन जाम बाई ट्रेन की चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के लिए गए बयान

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।परिजनों का बयान भी दर्ज किया गया है।

रेलवे आरपीएफ प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि रेलवे साइडिंग पर ब्रिज का काम चल रहा है जहां महिला काम करने के लिए गई हुई थी उनके साथ और भी दो महिला थी जहां अचानक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।

[metaslider id="133"]