[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG NEWS : हरदीटिकरा के ग्रामीणों ने किया सहायिका का बहिष्कार…

कोरबा,20 सितम्बर (वेदांत समाचार)। करतला ब्लॉक के ग्राम हरदी टिकरा की आंगनबाड़ी केंद्र इन दिनों विवादों के घेरे में है। केंद्र की सहायिका चार माह पूर्व शादीशुदा प्रेमी मनहरण श्रीवास के साथ घर छोडक़र भाग गई थी। अब जब वह गांव वापस लौटी है तो ग्रामीणों ने उसका खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है।

ग्रामीणों का साफ कहना है कि वे अब अपने बच्चों को उस आंगनबाड़ी केंद्र में नहीं भेजेंगे, जहां ऐसी सहायिका कार्यरत हो। ग्रामीणों का आरोप है कि सहायिका का आचरण समाज और बच्चों पर गलत प्रभाव डाल रहा है। गांव की महिलाओं और अभिभावकों ने यह मुद्दा खुलकर उठाया और आंगनबाड़ी सहायिका के बहिष्कार का ऐलान कर दिया।

यही कारण है कि इन दिनों आंगनबाड़ी केंद्र सुनसान पड़ा हुआ है और बच्चों की उपस्थिति पूरी तरह शून्य हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सहायिका विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। वहीं, उसका प्रेमी मनहरण श्रीवास भी शादीशुदा है और उसका एक बच्चा है। दोनों के भाग जाने और अचानक लौटने के बाद गांव में काफी बवाल मच गया है।

[metaslider id="133"]