[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

PM Modi 75th Birthday : अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी धार में करेंगे आदि सेवा पर्व का शुभारंभ, तीन लाख कर्मयोगियों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को धार जिले के भैसोला में आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत आदि सेवा पर्व का शुभारंभ करेंगे। यह दो अक्टूबर तक चलेगा।इसमें जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन, स्वच्छता, जल-संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियां होंगी। अभियान में तीन लाख आदि कर्मयोगियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

आदि कर्मयोगी अभियान में लगभग तीन लाख युवा, महिलाएं, शिक्षक, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव और अन्य स्थानीय प्रतिनिधि शामिल हैं। प्रत्येक गांव के लिए विकास का दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसका अनुमोदन दो अक्टूबर को आयोजित विशेष ग्राम सभा में कराया जाएगा। ग्राम स्तर पर आदि सेवा केंद्र बनाए जाएंगे।

आदि सेवा पर्व में जनजागरण यात्राएं, क्षेत्र-भ्रमण, ग्रामीणों का उन्मुखीकरण, ग्राम विकास आवश्यकताओं के लिए विषयवार समूह चर्चाएं, ग्राम अपेक्षाओं के प्रदर्शन के लिए दीवार-लेखन, ग्राम विकास योजना तैयार करके विभागवार जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जाएगा।

ट्राइबल विलेज विजन 2030 में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, पोषण संबंधी योजनाओं का क्रियान्वयन, महिला एवं बाल विकास योजनाओं का लाभ, आजीविका के साधनों का सृजन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर फोकस है।

[metaslider id="133"]